संस्थापक का संदेश
नमस्कार, मैं राजेश विद्यार्थी, काउंसलर – मैट्रिमोनियल सर्विस, आप सभी से कुछ विचार साझा करना चाहता हूँ।
शादी-विवाह जीवन का वह पड़ाव है जो एक नई शुरुआत की नींव रखता है। हर व्यक्ति का एक उद्देश्य होता है — एक अच्छा जीवन साथी पाना, जो न केवल उसके परिवार और वंश को आगे बढ़ाए बल्कि उसके जीवन को भी सवार दे। हमारे जीवन की नैया, हमारे साथी के सहयोग और समझ पर ही निर्भर करती है।
जीवन की भागदौड़ में कई लोगों को देखा है — सब कुछ है, परन्तु खुशी नहीं है। इसका कारण अक्सर सही जीवन साथी का अभाव होता है। आज के बदलते परिवेश में एक समझदार, संवेदनशील और उपयुक्त साथी का चुनाव बहुत मायने रखता है।
हम किसी की किस्मत तो नहीं बदल सकते, परंतु चुनाव के समय सावधानी अवश्य बरत सकते हैं। एक अच्छा जीवन साथी वास्तव में ऊपरवाले की सौगात होता है। कहते हैं, “सही साथी मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाता है।”
– राजेश विद्यार्थी
Founder & Matrimonial Counselor, Safal Rishtey